भारत

SBI बैंक में लगी भयानक आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख

jantaserishta.com
18 Jun 2023 4:15 PM IST
SBI बैंक में लगी भयानक आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रविवार की सुबह आग लग गई। जिसमे बैंक में रखे काफी दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर राख हो गए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। सूचना पर अग्निशमन विभाग ने 2 दमकल गाड़ियों को सेवा में लगाया।
अधिकारी ने कहा दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बैक शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने से दस्तावेज और एक कंप्यूटर, काउंटर आदि जलकर राख हो गये। गनीमत यह रही कि आग स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग बुझने के पश्चात बैंक के मुख्य द्वार को बंद करा दिया गया, जिसे बैंक के उच्चाधिकारियों के आने पर ही खोला जाएगा। प्रबंधक ने बताया कि बैंक में आग लगने से लगभग दो दिन तक कार्य प्रभावित हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story