भारत
कोलकाता के प्रतिष्ठित स्विमिंग क्लब में लगी आग, नहीं हुआ कोई हताहत
jantaserishta.com
18 Dec 2022 11:04 AM IST

x
कोलकत्ता (आईएएनएस)| कोलकत्ता के भवानीपुर स्विमिंग क्लब आग लगने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। यह वही स्विमिंग क्लब था जहां से कई सारे महान तैराक निकले थे। यह आग शनिवार देर रात लगी। आग से लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो जाने की खबर है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कुछ लोगों ने बताया कि, आग की पहली चिंगारी रात 11 बजे के कुछ देर बाद देखी गई। हालांकि, बीती रात तेज हवा चलने के कारण आग जल्द ही चारों तरफ फैल गई।
दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक लगभग पूरा क्लब परिसर आग की चपेट में आ चुका था। आग पर रविवार सुबह काबू पाया गया।
शनिवार देर रात आग बुझाने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए मंत्री सुजीत बसु खुद घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास भी मौके पर पहुंचे। आग पर पूरी तरह काबू पाने तक दोनों मौके पर मौजूद रहे।
राज्य के दमकल सेवा मंत्री सुजीत बसु ने कहा कि, आग लगने का सही कारण का पता मामले की विस्तृत जांच के बाद चलेगा। अच्छी बात यह रही कि आग मोहल्ले के आसपास के घरों और दुकानों तक नहीं फैली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





