भारत

दिल्ली के मल्टीप्लेक्स में लगी आग

jantaserishta.com
21 May 2023 5:02 PM IST
दिल्ली के मल्टीप्लेक्स में लगी आग
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| पश्चिमी दिल्ली में फन सिनेमा के प्रोजेक्टर रूम में रविवार को भीषण आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उस समय हॉल खाली था। अग्निशमन अधिकारियों ने ये जानकारी दी। दमकल विभाग को रविवार दोपहर 1.12 बजे घटना की सूचना मिली। कॉल करने वाले ने ऑडिटोरियम नंबर 3 के प्रोजेक्टर रूम में आग लगने की सूचना दी, और पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गए। स्थानीय पुलिस ने भी बचाव अभियान में दमकल कर्मियों की मदद की। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, सौभाग्य से, जिस समय आग लगी उस समय हॉल में कोई मौजूद नहीं था।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है जबकि घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story