भारत
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
jantaserishta.com
21 Dec 2022 5:59 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 इलाके में बुधवार को एक रेस्तरां में आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग ने ये जानकारी दी है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, माइक ड्रॉप रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा, अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





