भारत

दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक होटल में लगी आग, कोई घायल नहीं

jantaserishta.com
5 Dec 2022 11:33 AM IST
दिल्ली के कड़कड़डूमा में एक होटल में लगी आग, कोई घायल नहीं
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, जिंजर होटल में आग लगने की सूचना सुबह करीब 9.13 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने कहा, आग होटल की तीसरी मंजिल पर रसोई में लगी थी। इसे बुझा लिया गया है और कोई घायल नहीं हुआ है।
आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story