भारत
हाइवा-ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो चालकों की मौत
jantaserishta.com
7 July 2026 4:05 PM IST

x
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में वे आग के गोले में तब्दील हो गए.
रांची: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर मंगलवार तड़के हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना राजनगर थाना क्षेत्र के रोला-खैरबनी मोड़ के पास रात करीब दो बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में वे आग के गोले में तब्दील हो गए। ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
वहीं, दूसरे वाहन के चालक को गंभीर हालत में बाहर निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक हाइवा और ट्रेलर दोनों पूरी तरह जल चुके थे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच-220 के चौड़ीकरण की मांग दोहराई। उनका कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जबकि सड़क संकरी होने के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार से सड़क को फोरलेन बनाने तथा स्थायी सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





