भारत
हाईराइज इमारतों में फायर ऑडिट शुरू, पांच में मिली कमियां
jantaserishta.com
12 March 2024 11:18 AM IST

x
हाईराइज इमारतों में फायर ऑडिट शुरू, पांच में मिली कमियां
गौतमबुद्ध नगर: गर्मी की शुरुआत होने लगी है और आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसको देखते हुए गौतम बुद्ध नगर में हाई राइज सोसाइटियों में फायर ऑडिट शुरू हो गया है। अब तक 33 हाईराइज सोसाइटियों का फायर ऑडिट किया गया। इनमें पांच में कुछ खामियां पाई गईं। जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं और नोटिस जारी किया गया है।
फायर सेफ्टी ऑडिट 15 दिनों तक चलता रहेगा। इस दौरान अजनारा बिल्डर के सोसाइटी में एक टावर में काफी कमियां पाई गईं। जिन्हें दूर करने के लिए नोटिस दिया गया है। इसी तरह एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में भी कमियां पाई गईं हैं।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हाईराइज भवनों में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 15 दिन का फायर ऑडिट अभियान 11 मार्च से शुरू हुआ है। इस अभियान के दौरान निवासियों को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और भवनों का निरीक्षण कर उनमें अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां पाये जाने पर नोटिस देकर कमियों को दूर कराते हुये आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





