भारत
पेट्रोल-डीजल दुकान की आग ने छीनी पिता-बेटी की जिंदगी, दो की हालत गंभीर
jantaserishta.com
14 Oct 2026 8:12 AM IST

x
बड़ा हादसा.
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की दुकान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से दुकान मालिक लक्ष्मी कुमार गुप्ता और उनकी 4 साल की बेटी कीर्ति कुमारी की मौत हो गई. वहीं, लक्ष्मी की पत्नी संजू देवी और उनका 8 महीने का बेटा गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग दुकान में पेट्रोल के संपर्क में आने से लगने की बात सामने आ रही है. इस दौरान दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
घटना रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्हो गांव की है. लक्ष्मी कुमार गुप्ता गांव में झोपड़ीनुमा दुकान चलाते थे. इस दुकान में वह पेट्रोल और डीजल बेचते थे. घटना के समय लक्ष्मी की पत्नी संजू देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान दुकान में पेट्रोल के संपर्क में आने से आग फैल गई. देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के चार लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए.
घटना के बाद दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है. आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन तब तक परिवार के सदस्य गंभीर रूप से झुलस चुके थे.
इस हादसे में लक्ष्मी कुमार गुप्ता की 4 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. लक्ष्मी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई. वहीं, संजू देवी और उनके 8 महीने के बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और मां-बेटे के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से गांव में शोक का माहौल है. हादसे के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की बात की पुष्टि के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





