भारत

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के परिसर में आग, 3 की मौत, 35 लोग घायल

jantaserishta.com
21 Dec 2021 5:22 PM IST
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के परिसर में आग, 3 की मौत, 35 लोग घायल
x
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

हल्दिया: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के कैंपस में भीषण आग लग गई है. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट में लगी आग में घायलों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अस्पताल और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के भीतर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था. मॉक ड्रिल के बाद एक प्लांट में शटडाउन का काम चल रहा था और तभी ड्रिलिंग के दौरान विस्फोट से आग लगी. आई ओ सी के भीतर 10 दमकल के इंजनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story