भारत

कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पाया गया, कई छात्र घायल, VIDEO

jantaserishta.com
15 Jun 2023 2:32 PM IST
कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पाया गया, कई छात्र घायल, VIDEO
x
भयावह था मंजर.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में गुरुवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। इस घटना में कुछ छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। यह सेंटर एक चार मंजिला में चल रहा था।
अधिकारी ने कहा कि सभी छात्रों को बचा लिया गया है और प्रारंभिक जांच के अनुसार आग इमारत में लगे बिजली के मीटर से लगी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, ज्ञान बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मिली।
उन्होंने कहा कि कुल 11 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। अब तक, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि कई छात्र रस्सियों और तारों का इस्तेमाल कर इमारत से निकलने में सफल रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story