भारत
महिला की हत्या की एफआईआर हुई दर्ज, 48 घंटे बाद बदहवास हालत में पहुंची थाने
jantaserishta.com
7 Jun 2023 3:10 PM IST

x
बेच डाला था, जिसकी चंगुल से वह किसी तरह निकल भागने में सफल रही।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के देवघर में एक महिला शोभा देवी की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई, पर 48 घंटे के बाद वह खुद पुलिस थाने में हाजिर हो गई। एफआईआर शोभा देवी के पिता ने दर्ज कराई थी और इसमें अपने दामाद को आरोपी बनाया था। इधर पुलिस थाने में हाजिर हुई शोभा देवी के मुताबिक उसे उसके पति ने एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जिसकी चंगुल से वह किसी तरह निकल भागने में सफल रही।
मामला देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र का है। शोभा की शादी कुछ साल पहले जयंतीग्राम निवासी विक्की दास के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एक माह पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करने का सिलसिला और तेज हो गया। शोभा के पिता बहादुर दास के मुताबिक बीते 31 मई को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया है। उन्होंने शोभा के ससुराल वालों से बेटी के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। अंतत: उन्होंने 3 जून को उसकी हत्या की एफआईआर कराई।
इधर बुधवार को शोभा देवी देवघर टाउन थाने में बदहवास हाल में पहुंची। उसने बताया कि उसके पति ने उसे एक व्यक्ति के पास बेच डाला था, जहां से वह किसी तरह भाग निकली। शोभा की हालत ऐसी है कि वह ठीक से बोल तक नहीं पा रही। उसे तीन दिनों से खाना तक नहीं मिला था। बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsभागलपुरभागलपुर न्यूज़भागलपुर पुलिसमहिला की हत्याहत्याएफआईआरBhagalpurBhagalpur NewsBhagalpur policemurder of womanmurderFIR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





