भारत

सीएसडीएस अधिकारी पर नहीं, चुनाव आयोग पर एफआईआर दर्ज हो : नाना पटोले

jantaserishta.com
21 Aug 2025 5:45 PM IST
सीएसडीएस अधिकारी पर नहीं, चुनाव आयोग पर एफआईआर दर्ज हो : नाना पटोले
x
नागपुर: महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सीएसडीएस के संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने राज्‍य सरकार और चुनाव आयोग पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
नाना पटोले ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार छह महीने देर से जागी है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि आयोग वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जानकारी और पांच बजे के बाद का वोटिंग फुटेज नहीं दे रहा है। वास्‍तव में एफआईआर चुनाव आयोग के ऊपर होनी चाहिए।
उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग राजनीतिक दल की तरह से काम कर रहा है। आयोग को सवाल का जवाब देना ही होगा। चुनाव आयोग तुरंत दखल दे और वास्तविकता लोगों के सामने बताए। सीएसडीएस ही नहीं, आने वाले समय में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ेगा।
उन्‍होंने आगे कहा कि सीएसडीएस पर दबाव बनाकर केस दर्ज किया गया है। उसके प्रमुख को डराया गया है, जिसकी वजह से उन्होंने माफी मांगी है। राहुल गांधी सच बोलने वाले व्‍यक्ति हैं। देवेंद्र फडणवीस को राहुल गांधी से माफी मांगनी पड़ेगी क्‍योंकि आप चुनाव आयोग की गलत वकालत कर रहे हो।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी जाने का समय आ गया है, इसलिए डराने के लिए इस तरह का बिल लाया गया है। मनमोहन सिंह के समय में कानून पारित किया गया था, उसमें जो लोग गुनहगार प्रवृत्ति के हैं, जिन पर कोर्ट ने सजा सुनाई थी, ऐसे लोगों को चुनाव में खड़े होने का कोई अधिकार नहीं रहेगा, इस तरह का कानून हमने पारित किया था। अब लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करने के लिए कानून लाया गया है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी में देश को आगे बढ़ाने का विजन है, उनमें क्षमता है। देश की जनता चाहती है कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री बनें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story