भारत

FIR दर्ज, युवती ने अपने ही माता पिता पर चौंकाने वाला आरोप लगाया, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
4 Dec 2025 4:45 PM IST
FIR दर्ज, युवती ने अपने ही माता पिता पर चौंकाने वाला आरोप लगाया, पुलिस भी हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

एक्शन में पुलिस.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर 9 इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही माता पिता के खिलाफ जबरन शादी कराने और घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलते ही गुरुग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को उसके घर से रेस्क्यू कर सेफ हाउस भेज दिया.
युवती ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उसे बचाया जाए क्योंकि उसके माता पिता उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करवाना चाहते हैं. जब उसने इस शादी का विरोध किया तो परिजनों ने उसे घर के अंदर ही बंद कर दिया. युवती की 4 दिसंबर 2025 को शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही उसने पुलिस थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया.
पीड़िता ने अपने पिता नरेश कटारिया और मां राजबाला के खिलाफ सेक्टर 9 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. नरेश कटारिया वार्ड नंबर 8 से भाजपा पार्षद हैं और स्थानीय राजनीति में पहचाना जाने वाला नाम हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ BNS-2023 की धारा 127(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उच्च शिक्षित है और MBA, B.Ed और M.Ed तक की पढ़ाई कर चुकी है. उसने खुलासा किया कि वह किसी और से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है. जब यह बात उसने परिजनों को बताई तो उसके घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया.
युवती ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर, जिला उपायुक्त, डीसीपी, मुख्यमंत्री हरियाणा और महिला आयोग को अपनी मेल आईडी से मेल कर सुरक्षा की मांग की थी. एफआईआर में उसने दर्ज करवाया कि उसे अपने ही परिजनों से जान का खतरा है और प्रशासन से सुरक्षा देने की अपील की है. गुरुग्राम पुलिस PRO संदीप कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पीड़िता को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story