भारत

FIR दर्ज: विवाद के बाद फैला तनाव, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
11 Sept 2022 2:33 PM IST
FIR दर्ज: विवाद के बाद फैला तनाव, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है।
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुर कस्बे में गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद के चलते छह लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति पुलिस नियंत्रण में है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस पर तैनात किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उदयपुरा के कोलीपुरा (प्रेमनगर वार्ड-7) में गणेश विसर्जन को लेकर कल रात्रि दो पक्षों में विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव कर दिया। दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। वहीं कुछ वाहनों में आगजनी भी की गयी। भीड़ को खदेडने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रायसेन से कलेक्टर अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के थानों से पुलिस बल भी उदयपुरा पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story