भारत

डॉक्‍टर पर FIR दर्ज, स्‍टाफ नर्स से कहा- गले मिलकर दो होली की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
20 March 2022 2:06 PM IST
डॉक्‍टर पर FIR दर्ज, स्‍टाफ नर्स से कहा- गले मिलकर दो होली की शुभकामनाएं
x
नाराज स्‍टाफ नर्स इसकी शिकायत लेकर तत्‍काल कोतवाली जा पहुंची जहां पुलिस ने उससे तहरीर लेकर डॉक्‍टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

हाथरस: उत्‍तर प्रदेश के हाथरस के जिला अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के साथ चिकित्सक अरून कुमार सिंह ने छेड़छाड़ कर दी। नाराज स्‍टाफ नर्स इसकी शिकायत लेकर तत्‍काल कोतवाली जा पहुंची जहां पुलिस ने उससे तहरीर लेकर डॉक्‍टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की है। एक तरफ हर कोई होली की खुशियां मना रहा था दूसरी तरफ जिला अस्‍पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे स्टाफ नर्स इमरजेंसी के ड्यूटी कक्ष में बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी एक डॉक्‍टर अरून कुमार सिंह शराब के नशे में धुत्‍त होकर आया और स्टाफ नर्स से गले मिलकर होली की बधाई देने की बात कहने लगा। स्टाफ नर्स ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्‍टर गाली गलौज पर उतर आया। इमरजेंसी के अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव किया और महिला नर्स को ड्यूटी कक्ष में भेज दिया। स्टाफ नर्स ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। आरोप है डॉक्‍टर ने दरवाजे पर लातें बरसाकर उसे खोलने का प्रयास भी किया।
स्टाफ नर्स ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी दी साथ ही अपने पति को भी पूरे घटनाक्रम के बारे में फोन पर बताया। स्टाफ नर्स का पति कई लोगों को गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। वहां डॉक्‍टर और स्टाफ नर्स के पति में काफी कहासुनी हो गई। आरोपी डॉक्‍टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्टाफ नर्स और परिवार के लोग कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पूरी जांचकर सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story