भारत

FIR दर्ज: चोरी हुई हाथी की मूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

jantaserishta.com
28 July 2022 12:03 PM IST
FIR दर्ज: चोरी हुई हाथी की मूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: लखनऊ के अंबेडकर पार्क से हाथी की मूर्ति चोरी हो गई. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी की इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर में 1090 चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क के फौव्वारे में हाथियों की छोटी-बड़ी कई मूर्तियां लगी हैं. हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की यह घटना हुई है.
जानकारी के मुताबिक पार्क के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. जो हर छोटी और बड़ी चीज पर नजर रखते हैं. रोज दोनों समय हाथियों के मूर्ति की गिनती की जाती है. जिसका रिकॉर्ड उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाता है. ऐसे में यहां से मूर्ति का चोरी होना अपने आप में चौंकाने वाली बात है.
चोरी के बाद से वहां पर तैनात कर्मचारियों से लेकर सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है. एडीसीपी सेंट्रल जोन राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक हाथी की मूर्ति चोरी हुई है. इस मामले की गंभीरत से जांच की जा रही है. मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है. जल्द ही चोर को गिरफ्तार किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story