
x
बकरी चोरी
Bhilwara भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पिलेश को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि बकरी चोरी के इरादे से बुजुर्ग को बंधक बनाया गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सीओ सदर माधव उपाध्याय ने बताया कि 13 नवंबर को हमीरगढ़ क्षेत्र की हवाई पट्टी के समीप जंगल में एक वृद्ध व्यक्ति हाथ-पैर बंधी स्थिति में अचेत अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि मृतक की पहचान निवासी गणेशपुरा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ के सोहनलाल गाडरी (69) के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके हाथ-पैर पगड़ी से बंधे थे तथा मुंह पर तौलिया लपेटा हुआ था। पास में चर रही दो बकरियां भी घटनास्थल से गायब थीं। मृतक के पुत्र देवीलाल और पुत्री अनिता ने पुलिस को बताया कि वे दोपहर करीब ढाई बजे चाय लेकर खेत पर पहुंचे, जहां सोहनलाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाने पर भीलवाड़ा के एमजीएच हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यापक जांच शुरू की थी।
जांच में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी पिलेश उर्फ पिलिया कंजर अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहा था। इस दौरान जंगल में बकरियां चरा रहे सोहनलाल को देखकर आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए। दम घुटने और चोट लगने के कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी बकरी लेकर फरार हो गए।
मुखबिर से सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिलेश उर्फ पिलिया कंजर (26), निवासी कंजर बस्ती मोती मगरी, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। सीओ सदर माधव उपाध्याय ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsभीलवाड़ा हत्याहमीरगढ़ थानाबकरी चोरीबुजुर्ग की मौतपिलेश कंजरराजस्थान क्राइमपुलिस कार्रवाईबुजुर्ग बंधकचित्तौड़गढ़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





