भारत
FIR दर्ज: मुश्किल में कांग्रेस नेता, स्मृति ईरानी पर 'टिप्पणी' करना पड़ गया भारी
jantaserishta.com
20 Dec 2022 3:06 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लटके-झटके वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अजय राय की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर दिए गए लटके-झटके वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हमलावर है तो वहीं अब इसे लेकर अजय राय के खिलाफ एक्शन भी शुरू हो गया है.
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने अजय राय को समन किया है तो वहीं केस भी दर्ज हो गया है. वहीं, सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में केस भी दर्ज हो गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्मृति ईरानी को लेकर अजय राय के बयान का संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने अजय राय के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की है.
महिला आयोग ने अजय राय को समन भी जारी किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से समन जारी कर अजय राय से 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए कहा गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





