
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरु: केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ यहां एफआईआर दर्ज की गई है। एक दंपति ने उन पर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 37वें एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) के निर्देश पर अरुण सोमन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
एफआईआर में दो और लोगों - दासरहल्ली निवासी जीवन कुमार और हेब्बल निवासी प्रमोद राव - के भी नाम हैं। संजय नगर थाने में दर्ज एफआईआर में केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 34, 504, 387, 420, 477ए, 323, 327 और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बेंगलुरु के संजयनगर इलाके की रहने वाली त्रुप्ति ने आरोप लगाया है कि अरुण सोमन्ना ने एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में फर्जीवाड़ा किया और उसे तथा उसके पति माधवराज को जान से मारने की धमकी दी। एफआईआर में कहा गया है कि त्रुप्ति और माधवराज 23 साल से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। साल 2013 में एक सरकार समारोह के दौरान माधवराज को अरुण सोमन्ना से मिलवाया गया। कंपनी ने वर्ष 2017 में अरुण सोमन्ना की बेटी की बर्थडे पार्टी भी ऑर्गेनाइज की।
शिकायत में कहा गया है कि बाद में अरुण और माधवराज ने मिलकर पार्टनरशिप के तहत एक कंपनी शुरू की। आरोप है कि जब कंपनी को घाटा हुआ तो अरुण ने माधवराज को इसकी सूचना नहीं दी। उसे जबरन कंपनी से निकाल दिया गया और नये पार्टनर रखे गये। त्रुप्ति और उसके परिवार को धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है उसके परिवार को गुंडे धमकाने लगे और उसके पति को एक अंधेरे कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया गया।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसकेंद्रीय मंत्री का बेटाKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceUnion Minister's son
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





