भारत

केंद्रीय मंत्री पर FIR दर्ज, कांग्रेस नेता ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया था वाद, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
31 Oct 2021 10:12 AM IST
केंद्रीय मंत्री पर FIR दर्ज, कांग्रेस नेता ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया था वाद, जानिए पूरा मामला
x

धनबाद: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी मुश्किल में आती दिख रही हैं. अन्नपूर्णा देवी ने इसी साल 9 अगस्त को अपने समर्थकों के साथ जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी. कांग्रेस के मोहम्मद कलाम ने जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और अन्य के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन की शिकायत की थी.

मोहम्मद कलाम की ओर से सीजेएम कोर्ट से शिकायत के बाद इसपर सुनवाई हुई. कोर्ट ने धनबाद पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए थे. सीजेएम कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ धनबाद थाने में कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन, संक्रामक बीमारी फैलाने वाले कृत्य के आरोप में केस दर्ज किया गया.
गौरतलब है कि कांग्रेस के मोहम्मद कलाम आजाद ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और अन्य के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर किया था. मोहम्मद कलाम की याचिका पर सीजेएम कोर्ट में 29 अक्टूबर को सुनवाई हुई. मोहम्मद कलाम की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने धनबाद पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे.
वादी ने आरोप लगाया था कि 9 अगस्त 2021 को अन्नपूर्णा देवी और उनके समर्थकों ने धनबाद में जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाई और जानबूझ कर लोगों का जीवन संकट में डाला. मंत्री के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा. आरोप ये भी था कि इस भीड़ पर जिला प्रशासन की ओर से भी अंकुश नहीं लगाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story