भारत

संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
25 Nov 2021 9:20 AM IST
संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा (Sambit Patra) के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था. संबित पात्रा (Sambit Patra) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कथित रूप से फर्जी वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट करने का आरोप है, जिसमें वह कृषि कानूनों के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता ऋषिकेश और मोहम्मद इरशाद ने कहा कि आरोपी ने फर्जी तरीके से और जानबूझकर मूल वीडियो को जाली बनाया और झूठे, मनगढ़ंत और छेड़छाड़ वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केवल समाज के सदस्यों को उकसाने के इरादे से अपलोड किया.
याचिका में कहा गया है कि शिकायत में स्पष्ट रूप से अपराध का खुलासा हुआ है, इसलिए शिकायत प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों का यह परम कर्तव्य है कि वे कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करें. याचिका में आगे कहा गया है कि यह एक स्थापित कानून है कि जब भी अपराध के बारे में पुलिस अधिकारी के सामने सूचना रखी जाती है, तो उक्त पुलिस अधिकारी के पास तुरंत एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story