भारत

भोपाल में सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात

jantaserishta.com
6 July 2022 3:31 PM IST
भोपाल में सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भोपाल: फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर बयान देकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा बुरी तरह घिर गई हैं। पहले पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है तो दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब मध्य प्रदेश की राजधानी में भी मोइत्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महुआ ने हिंदू-देवी देवताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ''महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''
गौरतलब है कि फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर एक टीवी शो के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में महुआ ने कहा था कि देवी काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। कुछ देर बाद ममता बनर्जी की पार्टी ने महुआ के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनका निजी बयान है और पार्टी से इसका कोई लेना देना नहीं है। महुआ के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली और यूपी में केस दर्ज किया गया था बंगाल बीजेपी पार्टी से नहीं निकालने पर आंदोलन की चेतावनी दे रही है।
इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुहआ के बयान पर आपत्ति जाहिर की और इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया। इसके बाद महुआ के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रान्च के डीसीपी शैलेंद्र चौहान ने कहा कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 A के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि वह इस तरह के फिल्म को बैन करने करने के लिए कहेंगे और फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story