भारत

हिंदूवादी नेता पर FIR दर्ज, व्हाट्सएप ग्रुप में मूर्ति हटाने की फैलाई अफवाह तो हुआ एक्शन

jantaserishta.com
14 Jan 2022 9:16 AM IST
हिंदूवादी नेता पर FIR दर्ज, व्हाट्सएप ग्रुप में मूर्ति हटाने की फैलाई अफवाह तो हुआ एक्शन
x
जानें मामला।

लक्सर: लक्सर पुलिस ने एक व्हट्सएप ग्रुप में बुधवार रात लक्सर रुडकी चौराहे पर शिव मंदिर मूर्ति रात को पुलिस द्वारा तोडे जाने सम्बन्धी मैसेज किया है जिस पर ज्योत सिहं चौधरी रायसी द्वारा लक्सर रूडकी चौराहे पर हनुमान जी की मूर्ति को राजनैतिक दबाव मे हटाने संबधी मैसेज किया है जिसको सूर्यकान्त बजरंगी द्वारा जनता के व्यक्तियों को मौके पर आने संबंधी मैसेज किया गया।

लक्सर थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ये मैसेज खानपुर की खबरें नाम व्हट्सएप ग्रुप में किया गया था जो पूरी तरह झूठा था। जिससे क्षेत्र में धार्मिक भावना भडक सकती थी। जबकि मौके पर ऐसा कोई प्रकरण प्रकाश मे नही आया है। इस मामले में सूर्यकांत बजरंगी सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा 153क/ 505 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story