भारत

गोपाल पर FIR दर्ज, जाने अब क्या नया कारनामा किया?

jantaserishta.com
12 July 2021 2:49 PM IST
गोपाल पर FIR दर्ज, जाने अब क्या नया कारनामा किया?
x

फाइल फोटो 

जामिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Islamia University) के बाहर प्रदर्शनकारियों (Protestor) पर फायरिंग (Firing) करने वाले गोपाल (Gopal) व अन्य के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में गुरुग्राम (Gurugram) में केस दर्ज किया गया है.

दरअसल, हरियाणा के पटौदी में रामलीला ग्राउंड में बीते चार जुलाई को लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ एक सभा आयोजित हुई थी. जिसमें गोपाल समेत कई संगठनों के लोग जमा हुए थे. आरोप है कि गोपाल ने भड़काऊ बयान दिया, जिसका वीडियो वायरल हुआ था.
गोपाल ने उगला था जहर
गोपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि पटौदी से उन आतंकवादियों और जिहादी मानसिकता के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं. गोपाल अगर CAA के समर्थन में 100 किलोमीटर जामिया जा सकता है तो पटौदी ज्यादा दूर नहीं है. इसके बाद गोपाल ने हरियाणा के पटौदी में जिहाद और धर्मांतरण के विरोध में कई अमर्यादित बातें कहीं थी.
दरअसल, इस भाषण की चर्चा सोशल मीडिया समेत तमाम जगहों पर इसलिए है क्योंकि खुद को रामभक्त कहने वाला यह गोपाल वही पिस्टलबाज है जिसने जामिया यूनिवर्सिटी के सामने एंटी CAA और NCR के खिलाफ निकलने वाले जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी के जुलूस पर फायरिंग कर दी थी.
स्वीकार की थी जामिया में फायरिंग की बात
बता दें कि भड़काऊ भाषण पर एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए गोपाल ने कबूल किया था कि जामिया में उसने फायरिंग की थी. उसने कहा, 'उस वक्त मैं सविंधान के हिसाब से नाबालिग था, मैं देश विरोधियों को संदेश देना चाहता था, इसलिए फायरिंग की, जेवर से पिस्टल लेकर गया था, जामिया में पुलिस पर हमला हो रहा था, शरजील जैसे राष्ट्र विरोधी हमला कर रहे थे.
पटौदी में दिए गए भड़काऊ बयान पर गोपाल ने कहा था कि 'मैं किसी सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन अब जिहाद और देश विरोधी मानसिकता के लोगों के खिलाफ हूं, झूठी दलील दी जा रही है कि मैंने भड़काऊ बयान दिया, मैंने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ बोला है, भड़काऊ बयान नहीं दिया है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story