भारत

महिला टीचर पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
19 May 2022 11:24 AM IST
महिला टीचर पर FIR दर्ज, लगा ये आरोप
x

गुवाहाटी: असम के लखीमपुर में पुलिस ने सरकारी स्कूल की हेडमास्टर पर लंच में कथित तौर पर बीफ लाने पर मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि स्कूल के बाकी स्टाफ, जिनमें कुछ हिंदू शिक्षक भी थे, उनकी शिकायत पर ये मामला दर्ज किया गया है.

स्टाफ को जैसे ही पता चला कि हेडमास्टर स्कूल में लंच में बीफ लेकर आई हैं, उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद स्टाफ ने लखीमपुर पुलिस स्टेशन में हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर महिला शिक्षिका को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी लाया गया.
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
आजतक से बातचीत में गोलपारा एसपी मृणाल देका ने बताया कि हेडमास्टर पर आईपीसी की धाराओं 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 295A (किसी भी धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) में मामला दर्ज किया गया है.
इसके बाद उन्हें सेशन कोर्ट में पेश किया गया. जहां से शिक्षिका को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, स्कूल के स्टाफ ने बताया कि हेडमास्टर स्कूल में बीफ ले आई थीं. उन्होंने 3-3.30 बजे के बीच मुझसे इसे सर्व करने के लिए कहा. यहां दो हिंदू शिक्षक भी मौजूद थे. उन्हें इसका पता था, इसके बावजूद वे स्कूल में बीफ लेकर आईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story