भारत
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर FIR दर्ज, टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप
jantaserishta.com
26 April 2024 7:18 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर FIR दर्ज हुई है. अब शालिग्राम गर्ग पर टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत कई युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 427, (34) के तहत FIR दर्ज की.
बताया जा रहा है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ 25 अप्रैल की रात गुलगंज थाना क्षेत्र के मुंगवारी टोल प्लाजा से गुजर रहा था. तभी किसी बात को लेकर टोलकर्मी से बहस हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाग गुलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. इस वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने शालिग्राम गर्ग, लोकेश गर्ग, जीतू तिवारी के अलावा 10 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की. बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हुई है. आरोप है कि शालिग्राम गर्ग रविवार देर रात अपनी कार से कुछ साथियों के साथ गुलगंज थाने के टोल प्लाजा पार कर रहे थे. जब टोल कर्मियों ने उनसे पैसा मांगा और उनकी गाड़ी रोकी तो वह उनके साथ गुंडागर्दी करने लगे और टोलकर्मी की पिटाई कर दी.
इस मामले पर एसपी अगम जैन ने बताया कि शालिगराम गर्ग पर ये कोई पहला आपराधिक मामला नहीं है. इससे पहले भी वो गांव गढ़ा में एक दलित परिवार के शादी समारोह में कट्टा लहरा चुका है. इसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत पर उसे रिहा कर दिया था. अब टोल प्लाजाकर्मी से मारपीट के आरोप लगे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsबागेश्वर धामपीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीसौरभ उर्फ शालिग्राम गर्गशालिग्राम गर्गधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्गBageshwar DhamPeethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna ShastriDhirendra Krishna ShastriSaurabh alias Shaligram GargShaligram GargShaligram Garg brother of Dhirendra Krishna Shastri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





