भारत

कांग्रेसी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द होंगें गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 March 2024 3:10 PM GMT
कांग्रेसी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द होंगें गिरफ्तार
x
जानिए क्या है पूरा मामला
भिंड। खाद्य आपूर्ति विभाग ने गोहद में सीताराम भारत एजेंसी और गोदाम 15 दिन से नहीं खोलने पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा और उसके भाई रामवीर देशलहरा के खिलाफ गोहद थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। साथ ही एजेंसी निरस्त करने के लिए भारत पेट्रोलियम को भी पत्र लिखा है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी मनोज वाष्र्णेय ने बताया कि गोहद में रामवीर देशलहरा और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा गोहद में सीताराम भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। केशव पार्क के सामने गैस एजेंसी है।
उपभोक्ता सुदामा पुत्र बुधेलाल ने शिकायत कर बताय कि उन्होंने पांच दिन पूर्व गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन कराई थी। लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं मिला है सात मार्च को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय अस्थाना और रामू तोमर केा जांच के लिए भेजा। अधिकारी गैस एजेंसी पर जाने से पहले संचालक रामवीर व राजकुमार देशलहरा को फोन कर बताया कि जांच के लिए जा रहे हैं। इसलिए एजेंसी पर आ जाएं। लेकिन दोनों भाइयों में एक भी मौके पर नहीं आया। जांच के दौरान एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता अनिल गुप्ता निवासी वार्ड 11 ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले बुकिंग कराई थी। तीन दिन तक जब सिलेंडर नहीं आया तो वह एजेंसी पर गए, लेकिन वह बंद मिली। खाना बनाने की समस्या होने पर उन्हें ब्लैक में 1250 में सिलेंडर खरीदना पड़ा।
उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी व गोदाम बंद होने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई। जबकि दोनों एक महीने से बंद हैं। कनिष्ठ अधिकारी ने भी संचालकों को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसे में एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे थे। साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल हो रही थी। श्री वाष्र्णेय ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनी में बात की तो बताया कि सात मार्च की स्थिति में एजेंसी पर 60 भरे हुए सिलेंडर हैं। संचालकों की मनमानी से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। ऐसे में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के आवेदन पर गोहद थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार देशलहरा और रामवीर देशलहरा निवासी केशव पार्क बंधा रोड के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Next Story