भारत

कंपनी कर्मचारियों पर FIR दर्ज, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
20 Jun 2022 4:20 PM IST
कंपनी कर्मचारियों पर FIR दर्ज, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

अमेठी: अमेठी में जगदीशपुर के रोड नम्बर चार पर कार्यालय खोलकर जनता से पैसा निवेश कराने वाली कम्पनी के कर्मचारियों के विरुद्ध कमरौली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी गिरिजा शंकर मिश्र ने कमरौली थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि जगदीशपुर के रोड नम्बर चार पर कार्यालय खोलकर बीते तीन सालों से जनकल्याण प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड जनता से पैसा निवेश करा रही थी। कम्पनी की लोक लुभावनी स्कीम के झांसे में आकर उसने भी अन्य लोगों की भांति अपनी गाढी कमाई कम्पनी में निवेश की थी। जिसके बदले कम्पनी ने बांड दिया था। लेकिन जब पैसा देने का समय आया तो कम्पनी के कर्मी कार्यालय पर ताला लटका कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कम्पनी के सीएमडी सुंदर लाल चौहान, एमडी अनिल सिंह, डायरेक्टर निर्मल चौबे व प्रभात चौहान, सीनियर मैनेजर राम खेलावन, जूनियर मैनेजर शैलेष सहित सात लोगों पर आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story