भारत
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश
jantaserishta.com
4 July 2026 10:42 AM IST

x
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में महिला डॉक्टर से कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा नेता और उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) की महिला डॉक्टर ने कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर भाजपा नेता सहित दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव और उनके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। आरोप है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौजूद भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव ने महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके गुप्त अंगों को छूने की कोशिश की, जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसे गोली मारने की धमकी दी।
घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में भारी आक्रोश है। सुबह से ही डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए, जिसके चलते बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। अस्पताल में मरीजों और परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर और अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Tagsमहिला डॉक्टर से छेड़छाड़भाजपा नेतामध्य प्रदेशसागरFemale doctor molested by BJP leaderSagarMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





