भारत

आसाराम के समर्थकों पर FIR दर्ज, बिना इजाजत किया ये काम

jantaserishta.com
16 Oct 2021 5:19 PM IST
आसाराम के समर्थकों पर FIR दर्ज, बिना इजाजत किया ये काम
x
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यक्रम बंद कराकर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

शाहजहांपुर. दुष्कर्म (Rape) के आरोप में जेल में बंद आसाराम (Asaram) की पूजा कर रहे उसके अनुयायियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यक्रम बंद कराकर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि अनुयायी दशहरा के उपलक्ष्य में थाना कांट स्थित कस्बे में शुक्रवार शाम टेंट लगाकर आसाराम की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतार रहे थे. इसी बीच सूचना पाकर वहां पहुंचे भाजपा नेता संतोष दीक्षित ने कार्यक्रम को बंद करने को कहा.

उन्होंने बताया कि जब अनुयायी नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर कार्यक्रम बंद करवाया और मुख्य आयोजनकर्ता राजकुमार, राकेश, सुनील, चंदन दास तथा दक्ष मुनि के अलावा कुछ अज्ञात अनुयायियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया.
एसपी सिटी ने बताया कि जिले में त्योहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू है. ऐसे में किसी भी आयोजन को करने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है और आसाराम के अनुयायी बिना अनुमति के आयोजन कर रहे थे.
बता दें शाहजहांपुर की एक लड़की से 15 अगस्त 2013 को जोधपुर स्थित आश्रम में आसाराम ने दुष्कर्म किया था, यह लड़की आसाराम के आश्रम में पढ़ती थी. घटना के बाद आसाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story