5 साल बाद FIR दर्ज, चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी

लखनऊ: भाजपा नेता पर चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है. मामला 2016 का है. कोर्ट के आदेश के बाद अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित हरि प्रकाश रावत के मुताबिक, 2016 में तत्कालीन मंडल अध्यक्ष रहे राजकुमार वर्मा ने चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे थे. रुपये देने और फिर टिकट न मिलने के बाद पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





