भारत

पत्नी और बॉयफ्रेंड पर FIR, 2 साल पहले पति ने दी थी जान

jantaserishta.com
19 July 2022 2:15 PM IST
पत्नी और बॉयफ्रेंड पर FIR, 2 साल पहले पति ने दी थी जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक शख्स की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो साल चली जांच के बाद मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड बॉस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि जून 2020 में सेमरा इलाके के रहने वाले शुभम नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली थी.

उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए उस्की पत्नी दीप्ति और बॉस मनोज को ज़िम्मेदार बताया था. पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी. मामले की जांच के दौरान कई तथ्य निकल कर सामने आए. जांच में सामने आया कि मृतक शुभम एक शॉपिंग मार्ट में काम करता था.
यहां काम करने के दौरान उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाली दीप्ति नाम की लड़की से हो गई. बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और फरवरी 2020 में दोनों ने नोटराइज शादी कर ली.
अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक, जांच में सामने आया कि शादी के बाद दीप्ति की नजदीकियां उसके बॉस मनोज से बढ़ने लगी. इस बात को लेकर दीप्ति और शुभम के बीच कई बार विवाद भी हुए. आखिरकार जून 2020 में शुभम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम ने उसकी पत्नी और बॉस की नजदीकियों से परेशान होकर ही सुसाइड किया था इसलिए जांच पूरी कर लेने के बाद पत्नी दीप्ति और उसके बॉस मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story