भारत

फर्जी तरीके से अनुदान हासिल करने वालों पर एफआईआर, मंत्री के फर्जी लेटर हैड का इस्तेमाल

jantaserishta.com
24 Jun 2023 8:19 AM IST
फर्जी तरीके से अनुदान हासिल करने वालों पर एफआईआर, मंत्री के फर्जी लेटर हैड का इस्तेमाल
x
मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए.
भोपाल: मध्य प्रदेश में मंत्री के फर्जी लेटर हैड के जरिए स्वैच्छानुदान निधि से राशि हासिल करने का मामला सामने आया है। यह मामला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह से जुड़ा है। मंत्री ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार. खाद्य एवं नागरकि आपूर्ति मंत्री के फर्जी लैटर हैड और हस्ताक्षर से मंत्री की स्वैच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रुपए की राशि स्वीकृति के प्रकरण सामने आया है। इसके बाद मंत्री ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सिंह ने अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक को पत्र में लिखा है कि उनके लैटर हैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके शासकीय धन के गबन के उद्देश्य से तीन लोगों के नाम मंत्री स्वैच्छानुदान निधि से 40-40 हजार रुपए स्वीकृत किए गए।
बताया गया है कि मंत्री के इस फर्जी पत्र के आधार पर कलेक्टर अनूपपुर ने 12 जून 2023 को प्राप्त इस फर्जी और पत्र के आधार पर नेक मोहम्मद, सोमरा आधार एवं सुशांत कुमान सेन को उपचार के लिये 40-40 हजार रुपए स्वीकृत किये। मंत्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शासकीय दस्तावेज के आधार पर शासकीय राशि के गबन के लिये षड़यंत्र के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story