
x
जानबूझकर अपनी कार चढ़ाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक कुत्ते के ऊपर जानबूझकर अपनी कार चढ़ाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना का एक वीडियो दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क पर बैठा हुआ है और उसके ऊपर एक एसयूवी का पहिया चढ़ जाता है। उसके बाद घायल कुत्ता चलने में असमर्थ हो जाता है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत विकासपुरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीसीपी ने कहा,आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Car number is DL4CBC 2267. Pls take action @DelhiPolice pic.twitter.com/8vClVx2NXn
— Tejinder Pall Singh Bagga (@TajinderBagga) July 6, 2023
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसकुत्ते के ऊपर कारकारविकासपुरीdelhidelhi newsdelhi policecar over dogcarvikaspuri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





