भारत

एसओ पर FIR, रेप पीड़िता से की थी ये डिमांड

jantaserishta.com
22 July 2022 8:47 AM IST
एसओ पर FIR, रेप पीड़िता से की थी ये डिमांड
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

हल्द्वानी: हल्द्वानी के थाना मुखानी के पूर्व प्रभारी दीपक बिष्ट के खिलाफ एक दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने गई तो तत्कालीन मुखानी थाना प्रभारी ने आरोपी को पकड़ने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसएसपी नैनीताल को जांच के निर्देश दिए थे। एसएसपी ने एसपी सिटी हरबंश सिंह से मामले की जांच कराई गई। एसपी सिटी की जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार देर रात तत्कालीन एसओ दीपक के खिलाफ थाना मुखानी में ही आईपीसी की धारा 534 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
डीजीपी को भेजा 13 पेज का शिकायती पत्र: पीड़िता ने डीजीपी अशोक कुमार को 13 पेज का शिकायती पत्र भेजा था। पीड़िता ने बताया कि बीती 26 अप्रैल को वह एक नेता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत लेकर तत्कालीन मुखानी एसओ के पास गई थी।
डीजीपी के आदेश के बाद मामले की जांच की गई। जांच में तत्कालीन एसओ के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद थाना मुखानी के तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
हरबंश सिंह, एसपी सिटी, हल्द्वानी

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story