भारत

गाय से कुकर्म पर FIR, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

jantaserishta.com
30 Jun 2023 2:18 PM IST
गाय से कुकर्म पर FIR, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
x
गृह मंत्री ने गंभीर बताते हुए थाने में मामला दर्ज होने की बात कही है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। इस मामले को राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गंभीर बताते हुए हनुमानगंज थाने में मामला दर्ज होने की बात कही है।
राजधानी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाय से कुकृत्य किया जा रहा है। यह वीडियो राजधानी के हनुमानगंज थाने इलाके का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर राज्य के गृह मंत्री मिश्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इसे ज्यादा निंदनीय और क्या होगी, इससे दुखद प्रसंग और क्या होगा।
हिंदुस्तान ऐसा देश है जहां कई चीजों को लेकर धारणा और मान्यता अलग-अलग है। जैसे धरती को माता कहते हैं और गाय को भी माता कहते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते मिश्रा ने कहा है कि इसे मैं कुकत्य कहूंगा, जो वीडियो सामने आना है, मन दुखी भी हुआ है और आहत हुआ है और मैंने इस मामले के गंभीरता से लिया है। हनुमानगंज मंगल थाने में धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। 24 घंटों में आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और ऐसी नजीर पेश करेंगे ताकि दोबारा कोई ऐसी कुकृत्य करने का सोचे भी नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story