भारत
नोटों के बंडल लुटाने के मामले में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पर एफआईआर
jantaserishta.com
4 April 2023 1:34 PM IST

x
फाइल फोटो
मांड्या (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मांड्या जिले में पिछले सप्ताह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नोटों के बंडल लुटाने के मामले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामले में आईपीसी और जन प्रतिनिधित्व कानून की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
चुनाव अधिकारी ने इस घटना के संबंध में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी (जेएफएमसी) की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।
अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
शिवकुमार ने 18 मार्च को बेविनाहल्ली गावं में प्रजध्वनि यात्रा के दौरान बस से नोटों के बंडल फेंके थे।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसकर्नाटक चुनावडी.के. शिवकुमारKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceKarnataka ElectionD.K. Shivkumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





