भारत

मर्यादा का उल्लंघन: बीजेपी सांसद पर FIR, पुजारी से की बदसलूकी, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
2 Aug 2021 9:58 AM IST
मर्यादा का उल्लंघन: बीजेपी सांसद पर FIR, पुजारी से की बदसलूकी, देखें वायरल वीडियो
x

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम (Jageshwar Dham) में दर्शन के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश की आंवला संसदीय सीट के सांसद (MP) धर्मेंद्र कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो (Viral Video) में सांसद मंदिर के पुजारी, प्रबंधक को भद्दी गालियां दे रहे हैं, साथ ही हाथापाई तक की नौबत भी आ गई है.



क्या था पूरा मामला?
मंदिर समिति के पुजारी का कहना है कि प्रबंधन समिति द्वारा सांसद को कोविड-19 के कारण वक्त पर मंदिर होने की बात कही गई, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया.
वहीं, सांसद वीडियो में कहते हुए नजर आए कि दर्शन और मत्था टेकने के हजार रुपए मांगे जा रहे हैं. लेकिन फिर प्रबंधन समिति के द्वारा वीडियो में कहा जा रहा है कि अगर हमने हजार रुपए मांगे तो आप मंदिर में चल कर हाथ रख कर बोल दीजिए और भगवान भोलेनाथ की कसम खाकर सच बोलिए.
यह ड्रामा फिर भी समाप्त नहीं हुआ, काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा मंदिर परिसर के अंदर चलता रहा. सैकड़ों लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए. जिसके बाद सांसद साहब को वहां के लोगों ने घेर लिया जिसका बीच बचाव करने के लिए स्थानीय पुलिस और सांसद साहब के पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
अल्मोड़ा एसडीएम मोनिका के मुताबिक, बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनके साथियों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है.


कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
अब जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा सांसद की इस हरकत पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़ हो गई है. उत्तराखंड कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने सांसद के इस बर्ताव के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, उनके साथ मंदिर समिति के सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया.
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मंदिर और हिंदू धर्म की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद अभी तक खुद ही सभ्य नहीं हो पाए हैं. बीजेपी के ऐसे सांसद जो कि मंदिर के अंदर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, साथ ही पुजारी और प्रबंधन के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग और हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story