भारत

थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR, पुलिस विभाग की उड़ी नींद, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
13 Feb 2021 9:42 AM IST
थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR, पुलिस विभाग की उड़ी नींद, जानिए पूरा मामला
x
क्षेत्रवासियों में भारी गुस्सा है, जिसके चलते उन्होंने एक सड़क पर जाम भी लगा दिया.

उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. मृतक युवक के भाई ने थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. जौनपुर जिले में कृष्ण कुमार यादव नाम का एक युवक लूटमार के एक मामले में पुलिस की गिरफ्त में था. लेकिन इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जिसके बाद मृतक के भाई अजय यादव ने बक्सा के थानाध्यक्ष अजय सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

इन पुलिसकर्मियों पर आईपीसी की धारा 302,394,452, 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है. नीचे इस मामले की FIR कॉपी देखी जा सकती है:-
इलाके में युवक की हत्या के बाद पनपे रोष के चलते पुलिस विभाग की भी नींद उड़ गई है. जिसके कारण अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजामात थाने परिसर के आसपास किए गए हैं. युवक कृष्ण कुमार यादव की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारण क्षेत्रवासियों में भारी गुस्सा है, जिसके चलते उन्होंने एक सड़क पर जाम भी लगा दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story