BJP के मंडल चीफ समेत 4 पर FIR, युवती के साथ किया गैंगरेप, पार्टी ने किया बाहर

शहडोल:- एमपी के शहडोल में जिले बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके दोस्तों पर 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। उसके बाद हड़कंप मच गया है। गैंगरेप के आरोपी नेता को बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया है। आरोपों के अनुसार 20 वर्षीय युवती के साथ जैतपुर बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत 3 लोगों ने गैंगरेप किया है। नशीले पदार्थ देकर आरोपियों ने 3 दिन तक युवती के साथ दरिंदगी की है। फिर पीड़िता को गंभीर अवस्था में उसके घर के सामने छोड़ दिया था। परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती की स्थिति को देखते हुए जैतपुर से शहडोल रेफर कर दिया गया है।
शहडोल से शर्मसार करने वाली खबर-
— MP Congress (@INCMP) February 21, 2021
—बीजेपी मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने युवती को बंधक बनाकर बलात्कार किया। युवती शहडोल ज़िला अस्पताल में भर्ती।
"शवराज चरम पर है"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





