भारत

राजधानी में 2 अस्पताल पर FIR, मुख्यमंत्री ने दी थी चेतावनी, जानिए वजह

jantaserishta.com
18 April 2021 4:42 PM IST
राजधानी में 2 अस्पताल पर FIR, मुख्यमंत्री ने दी थी चेतावनी, जानिए वजह
x
बड़ी खबर.

राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड उपलब्ध होने की सही जानकारी मिल सके, इसके लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोविड ऐप की शुरुआत की थी. इस कोरोना ऐप पर दो हॉस्पिटलों द्वारा बेड की उपलब्धता को लेकर गलत जानकारी दी गई, जिसके बाद दोनों हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों हॉस्पिटल के खिलाफ DDMA एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पिछले साल शुरू हुआ था ऐप
बता दें पिछले साल दिल्ली सरकार ने ये ऐप लॉन्च किया था. दिल्ली सरकार का ये ऐप Delhi Corona के नाम से है. इसे एंड्रॉयड और आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप का इंटरफेस काफी आसान है. ऐप ओपन करते ही COVID 19 बेड्स की डीटेल्स दिखती हैं. जिससे आसानी से पता चल जाता है कि किस हॉस्पिटल में कितने बेड हैं.
सीएम केजरीवाल ने दी थी चेतावनी
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन ही राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक के दौरान सीएम ने साफ कहा कि दिल्ली सरकार संक्रमण को रोकने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है. साथ ही कोरोना उपयोगी दवाइयों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कोरोना ऐप लोगों की सुविधा के लिए है. इससे लोगों को ये जानकारी मिल सकेगी, कि कहां बेड की कितनी उपलब्धता है.
सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ने की वजह से दिल्ली में ऑक्सीजन, रेमडिसिविर और पाॅसिलिजमाॅब की कमी होती जा रही है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि रेमडिसिविर और पाॅसिलिजमाॅब की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट नहीं देने वाले लैब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, कोरोना एप पर गलत जानकारी देने और उपलब्ध होने के बावजूद बेड नहीं देने वाले अस्पतालों के खिलाफ भी अब कड़ी कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story