भारत
फर्जी दस्तावेज से सरकारी जमीन बेचने के आरोप में 19 पर एफआईआर
jantaserishta.com
13 Dec 2022 11:10 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गोमती नगर में सरकारी जमीन के कथित फर्जी बिक्री दस्तावेज को लेकर तीन क्लर्क समेत 19 लोगों के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज कराई है। चारों संपत्तियों की कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक है।
एलडीए के अतिरिक्त सचिव मधवेश कुमार द्वारा रामानंद राम, आलोक नाथ और कुलदीप कुमार के रूप में पहचाने गए आरोपी क्लर्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अन्य आरोपियों में रितु अग्रवाल, गिरजा प्रसाद यादव, विजय कुमार, शेष मणि, तारा देवी, नीरज सिंह, इंद्रजीत कुमार, शिव कुमार, मोहम्मद वसीम, हरि बहादुर सिंह, विजय पाल सिंह, विनय सिंह, संतराम मौर्य, जीत बहादुर, नितिन कटियार और भगवती प्रसाद शामिल हैं।
सभी पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी, बेईमानी से संपत्ति का वितरण करने के लिए प्रेरित करना और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, तीनों क्लर्कों ने प्रापर्टी डीलरों से मिलीभगत कर सरकारी जमीन उन लोगों को बेच दी, जिन्हें अपना घर बनाने की जरूरत थी।
अधिकारी ने कहा, प्रॉपर्टी सर्किल रेट से कम कीमत पर बेची गई। क्लर्कों ने न केवल फर्जी दस्तावेज तैयार करने में मदद की, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के साथ एलडीए ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट भी किया।
आरोपी क्लर्कों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आंतरिक जांच शुरु कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





