भारत

SHO के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, महिला द्वारा जारी किए गए वायरल ऑडियो के बाद एक्शन

jantaserishta.com
15 Oct 2025 4:12 PM IST
SHO के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, महिला द्वारा जारी किए गए वायरल ऑडियो के बाद एक्शन
x
मचा हड़कंप.
जालंधर: पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक महिला द्वारा जारी किए गए वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ औपचारिक केस दर्ज कर लिया है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने केस दर्ज होने की जानकारी देते हुए खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो के मद्देनजर भूषण कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने बताया कि मामला धारा 504 सी.आर.पी.सी., 334/14-10-2025, 75(1) बी.एन.एस., 67(डी) पुलिस एक्ट और 67 आई.टी. एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न और अश्लील बातचीत के आरोपों पर आधारित है।
इस मामले में जब भूषण कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।" इससे पहले भूषण ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी थी, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई ने मामला और गंभीर बना दिया है। फिल्लौर थाने के इस अधिकारी पर पहले से ही एक रेप केस में देरी और पीड़िता की मां को अकेले बुलाने के आरोप लगे हुए थे, जिसके चलते उन्हें सस्पेंड भी किया जा चुका था।
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने एसएसपी को नोटिस जारी कर भूषण कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 13 अक्टूबर को दोनों पक्ष आयोग के समक्ष पेश हुए, जहां एसएचओ के साथ डीएसपी बल भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं ने अपनी रिकॉर्डिंग्स सौंपीं, जिन्हें सुनने के बाद राजलाली भड़क गईं। उन्होंने कहा, "ये ऑडियो बेहद आपत्तिजनक हैं। वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" आयोग ने एसएचओ को जमकर लताड़ लगाई और चेतावनी दी कि यदि दोषी पाए गए, तो खुद सख्त एक्शन लेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story