भारत
बिग ब्रेकिंग: ऋचा राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
8 Jan 2023 3:58 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद से सपा कार्यकर्ता सड़कों पर हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद से सपा कार्यकर्ता सड़कों पर हैं. इस बीच अब सपा की तरफ से भी बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज पर केस दर्ज कराया गया है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ ऋचा राजपूत पर डिंपल यादव के ट्विटर अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी की आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराए गए थे. बताया गया है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है. 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था. मनीष जगन के खिलाफ FIR में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी शामिल किया गया है.
यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कुछ विधायकों के साथ आज डीजीपी मुख्यालय पहुंचे थे. क्योंकि आज संडे का दिन होता है तो कम अधिकारी ही मुख्यालय पर रहते हैं. लिहाजा सूचना मिलते ही सक्षम अधिकारी व लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. उनको बताया गया कि समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया टि्वटर हैंडल के द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है. शांति व्यवस्था भंग होने के पूरे आसार थे.
उन्होंने बताया कि नवंबर से ही यह प्रकरण चल रहा था, उसी में विवेचना के बाद गिरफ्तारी की गई. जो आगमन था, उसकी सूचना पहले से नहीं दी गई थी. गेट पर हुए प्रदर्शन पर भी कार्रवाई होगी. उक्त व्यक्ति के खिलाफ एक नामजद अभियोग तथा मीडिया सेल के खिलाफ 2 मामले दर्ज है. जिसकी इलेक्ट्रोनिक फुटप्रिंट तथा सर्विस प्रोवाइडर से जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तारी की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





