भारत

शायर मुनव्वर राणा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, गिरफ्तारी तय, दिया था ये बयान

jantaserishta.com
2 Nov 2020 1:41 PM IST
शायर मुनव्वर राणा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, गिरफ्तारी तय, दिया था ये बयान
x

फाइल फोटो 

लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान को लेकर दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था. FIR में इस बयान को वैमनस्यता बढ़ाने वाला बताया गया है.

पुलिस के मुताबिक मुनव्वर राणा के द्वारा दिया गया बयान सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है जिसकी वजह उनके खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है.




शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है कि फ्रांस में कार्टून विवाद पर हत्याओं को सही ठहराने का उनका सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है. पुलिस ने कहा है कि ये बयान समुदायों को बीच वैमनस्यता फैलाने वाला, सामाजिक सौहार्द्र पर विपरित प्रभाव डालने वाला है और इससे लोक शांति भंग होने की आशंका है.

पुलिस ने मुनव्वर राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153a 295a 298 505 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक मुनव्वर राणा ने एक निजी चैनल पर बयान दिया गया था जिसमें फ्रांस में कार्टून विवाद के बाद की गई हत्या को सही बताया गया था. उन्होंने कहा कि यह बयान सौहार्द्र बिगाड़ने लायक बयान है. इसके बाद FIR दर्ज की गई है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story