भारत

क्रिकेटरों की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

jantaserishta.com
16 Jan 2023 3:32 PM IST
क्रिकेटरों की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ल (आईएएनएस)| क्रिकेटरों विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा की बेटियों पर ऑनलाइन की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले को ट्विटर के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी ट्विटर पर कहा, मेरे नोटिस के बाद, दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणियों के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। बहुत जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच अभी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story