भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

jantaserishta.com
24 Jun 2025 1:47 PM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरू: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक परिवार की शिकायत पर बेंगलुरू पुलिस ने अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है, हेगड़े के अलावा उनके ड्राइवर और गनमैन पर भी एफआईआर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरू-पुणे हाईवे पर नेलमंगला के पास सोमवार सुबह एक रोडरेज की घटना सामने आई थी। रास्ते में एक परिवार के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वो एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी साइड न देने को लेकर विवाद बढ़ा। इसी मामले में अनंत कुमार हेगड़े का नाम लिया गया है।
एफआईआर में दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 जून को फैय्याज खान अपने परिवार के साथ तुमकुर से वापस हेलनाहल्ली की ओर एक शादी समारोह से लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे निजागल के पास एक तेज रफ्तार कार आई, जिसमें 3 लोग सवार थे। उन्होंने फैय्याज खान की गाड़ी को रुकवाया।
आरोप है कि कार सवार लोगों ने नीचे उतरते ही सलमान खान को मारा, जो फैय्याज के साथ गाड़ी में था। मारपीट के दौरान सलमान के तीन दांत टूट गए। फिर उस कार से एक और आदमी बाहर निकला, जिसने मारने के लिए कहा। एफआईआर के मुताबिक, फैय्याज ने अपने बयान में कहा कि 'ये व्यक्ति अनंत कुमार हेगड़े थे, जो सांसद रह चुके हैं। हमने उनको पहचान लिया।'
फैय्याज ने कहा कि हमारी मां और बच्चों के साथ भी बदतमीजी की गई। एक व्यक्ति गनमैन होने का दावा कर रहा था, जिसने गोली मारने की धमकी दी। फैय्याज ने आरोप लगाए कि अनंत कुमार हेगड़े ने मेरे चाचा के चेहरे पर मुक्के मारे, जिससे उनके भी दांत टूट गए थे और मुंह से खून निकल रहा था।
इस परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। अनंत कुमार हेगड़े और अन्य तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story