भारत

बुजुर्ग पर FIR दर्ज, 11 बार कोरोना वैक्सीन लगवाने का किया था दावा

jantaserishta.com
9 Jan 2022 11:46 AM IST
बुजुर्ग पर FIR दर्ज, 11 बार कोरोना वैक्सीन लगवाने का किया था दावा
x
11 बार कोरोना की वैक्सीन लगाने का दावा करके चर्चा में आए ब्रह्मदेव मंडल मुसीबत में फंस गए हैं।

पटना: बिहार के मधेपुरा में 11 बार कोरोना की वैक्सीन लगाने का दावा करके चर्चा में आए ब्रह्मदेव मंडल मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुरैनी के एसएचओ ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पुरैनी ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच चल रही है।

मधेपुरा जिले में रहने वाले 84 साल के ब्रह्मदेव ने 11 बार कोरोना का टीका लगाया था। बुजुर्ग ने 12वीं बार भी टीका लगवाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बुजुर्ग ने बार-बार टीका लगवाने का कारण और इसका फायदा भी बताया था।
मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड के औराय गांव के रहने वाले 84 वर्षीय ब्रह्मदेव मंडल ने पिछले 10 महीन में अलग-अलग जगहों पर 11 बार कोरोना का टीका लिया है। उनका कहना है कि टीका लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है। इस कारण उन्होंने इतनी वैक्सीन ले ली। उन्होंने लंबे समय तक ग्रामीण चिकित्सक का भी काम किया है। उन्होंने टीका लेने की तारीखें भी बकायदा एक कागज पर नोट की हुई हैं।
उन्होंने टीका का 12वां डोज लेने की भी कोशिश की लेकिन टीका खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि एक ही आधार कार्ड और एक ही मोबाइल फोन पर ये टीके लिए है। सरकार कोई निगरानी नहीं कर रही है। मैं तो अपने फायदे के लिए टीका ले रहा हूं। आगे भी टीका लेने की मेरी इच्छा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story