भारत
पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज
jantaserishta.com
23 May 2026 12:01 PM IST

x
महोबा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने पर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अजय राय ने राज्य के महोबा में अपने समर्थकों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था।
भाजपा नेता एडवोकेट नीरज रावत ने महोबा कोतवाली में अजय राय के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए महोबा कोतवाली पुलिस ने अजय राय और निवर्तमान सचिव बृजराज समेत कुल 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता ने कहा, "एक सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता होने के कारण मैं अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करता हूं। शुक्रवार को जनपद महोबा के निवर्तमान कांग्रेस सचिव बृजराज ने बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित कार्यक्रम में अजय राय को निमंत्रित किया था। कार्यक्रम में अजय राय 15-16 गाड़ियों के काफिले और 25-30 समर्थकों के साथ समद नगर मोहल्ले में पहुंचे। अजय राय का काफिला सड़क पर खड़ा था, जिससे आम जनता के लिए रास्ता रुक गया।"
उन्होंने अपने शिकायत पत्र में लिखा, "आमजन के आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सरकारी अधिकारी को अपनी ड्यूटी छोड़कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना पड़ा। इस दौरान, अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी की, जो एक आपराधिक कृत्य है। इसका वीडियो भी वायरल है। अजय राय के कृत्य से समाज में जातिगत विद्वेष उत्पन्न हुआ और आम जनमानस में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो हुई। वीडियो के कारण जनपद महोबा के निवासी व भाजपा के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं। आमजन की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।"
भाजपा नेता ने मांग की कि अजय राय और बृजराज अहिरवार समेत 25-30 अज्ञात सहयोगी व समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, शिकायत के आधार पर महोबा पुलिस ने अजय राय और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





