भारत

9 डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, अस्पताल में जवान को बंधक बनाकर पीटा

Admin2
28 May 2021 3:46 PM IST
9 डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज, अस्पताल में जवान को बंधक बनाकर पीटा
x
जांच जारी

मध्यप्रदेश/ रीवा। एसएएफ जवान के साथ जूनियर डॉक्टरों के मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले में अब आरोपी 9 डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की थी। जवान की निशानदेही पर 9 डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बीते दिनों कोरोना योद्धाओं की जंग में सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया गया था। हालांकि एसएएफ जवान की पिटाई के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Story